महादेवी वर्मा सम्मान से डॉ० वन्दना श्रीवास्तव वान्या की गयीं सम्मानित

दिनांक 4 सितंबर 2021 को विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान का अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रयागराज में आयोजित हुआ, जिसमें साहित्य संगम संस्थान की पदाधिकारी डॉ वन्दना श्रीवास्तव वान्या को महादेवी वर्मा सर्वोच्च सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया।

डा‌ वन्दना श्रीवास्तव वान्या जी करुणा की कवयित्री हैं। उनकी रचनाओं में गहन संवेदना झलकती है। संस्थान के लिए भी यह बहुत ही हर्ष का विषय है। संस्थान डॉ वन्दना श्रीवास्तव वान्या जी को बहुत बहुत बधाई देता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

संस्थान के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जी आदरणीय राजेश पुरोहित जी ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।