डीडी नेशनल (दूरदर्शन केंद्र) के लिए गरबा नृत्य की द्वितीय राउंड की शूटिंग दूरदर्शन केंद्र ग्वालियर में संपन्न
राजेश पुरोहित भवानीमंडी
ग्वालियर :- राइजिंग स्टे स्टार के डायरेक्टर नीरज जैन ने बताया की डी.डी नेशनल (दूरदर्शन) के लिये गरबा व डांडिया नृत्य में भाग लेने के लिए बच्चों ने बड़े ही उत्साहित होकर व रंग-विरंगे परिधान पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दूरदर्शन ग्वालियर में होने वाले दूसरे राउंड की 2nd एपिसोड के लिए शूटिंग सम्पन्न की । प्रतिभागियों के साथ गरवा व डांडिया ट्रेनर के रूप मे बेताल केन जी ने रिंग संभाली साथ में बच्चों के अभिभावक उनके साथ शूटिंग स्थल पर मौजूद रहे।
शूटिंग के दौरान प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक अलग -अलग तरीके से गरबा नृत्य की विभिन्न तरीकों पर एवं विभिन्न बॉलीवुड गानों की धुनों पर करीब 2 घंटे थिरकते हुए गरबा डांडिया नृत्य किया। प्रतिभागियों मे पूजा गौतम ,वर्षा शर्मा , दीप शर्मा शिखा कुशवाह, आयुषी जैन स्मिता कुशवाह, सुनील कुशवाह, प्रतिमा श्रीवास्तव, सीमा जैन आदि ने भाग लिया।
नीरज बैताल केन ने बताया कि जल्द ही अगले नव दुर्गा एपिसोड शूट होंगे जिसमे बच्चे अलग-अलग माताओं का रूप धारण कर तांडव करेंगे ।