शृंगार पूजन के साथ हुई माँ ज्वाला की विदाई


रामू बाजपेेयी-

पाली (हरदोई)- नगर के सुविख्यात माता पँथवारी देवी मंदिर पर रविवार की शाम को माँ ज्वाला जी की विदाई का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

आपको बताते चलें कि मन्दिर कमेटी हर वर्ष चैत्र नवरात्रि में माँ ज्वाला की ज्योति ज्वाला धाम हिमाचल प्रदेश से लाती है।
इसी क्रम में इस बार भी 7 अप्रैल को ज्वाला जी की ज्योति लाई गई थी जिसका विदाई कार्यक्रम रविवार की शाम को मन्दिर परिसर में धूमधाम से मनाया गया।

महिलाओं के द्वारा गाये गए भजनों से मंदिर प्रांगण गूँज उठा।
इस अवसर पर भक्तों ने माता रानी का शृंगार पूजन किया व नारियल आदि चढ़ाकर माता रानी से प्रार्थना की तथा सभी भक्त माँ की भक्ति ने डूबे नजर आए।

इस अवसर पर अजय गुप्ता, उमेश श्रीवास्तव, शिवम तिवारी, जयप्रकाश मिश्रा, गोपाल बाजपेयी, आकाश गुप्ता, राहुल बाजपेयी, अंकुर पांडेय आदि के साथ साथ सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।