थाना मंझनपुर में 6 वांछित हुए गिरफ्तार, सभी का कर दिया गया चालान

थाना मंझनपुर में 6 वांछित अभियुक्त हुए गिरफ्तार, सभी को भेजा गया न्यायालय

एसपी कौशांबी अभिनंदन सिंह द्वारा बड़ी कार्यवाही, अब अपराधियों की खैर नहीं

कौशांबी : जनपद के कोतवाली मंझनपुर में 6 वांछित अभियुक्तों के खिलाफ एस पी कौशांबी अभिनंदन सिंह के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान में बड़ी कार्यवाही हुई।

कोतवाली मंझनपुर के बसोहनी गाँव में आपसी विवाद तथा बलवा की सूचना मिलने पर पुलिस उपनिरीक्षक अभिषेक राय मयफोर्स घटना स्थल पहुँच कर मारपीट कर रहे आरोपियों को पकड़कर विभिन्न धाराओं में चालान कर न्यायालय भेजा। पकड़े गये आरोपी दिलीप कुमार पुत्र कैलाश, सुनील कुमार पुत्र कैलाश, मिथलेश पुत्र मोहन सरोज ,संजय सरोज पुत्र शिवराज सरोज ,शिवराज सरोज पुत्र ठाकुर दीन सरोज व शिवा सरोज पुत्र शिवराज सरोज बसोहनी के निवासी हैं।

जिला संवाददाता आई वी 24 न्यूज़ कौशांबी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट