दतिया:- देश के कलाकारों के हित के लिए समर्पित संगठन भारतीय कलाकार संघ द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला तीन दिवसीय दतिया कला महोत्सव शहर के तरनतारन मार्ग, वीर सिंह महल के पास स्थित गायत्री गार्डन में 19-21 मई मे संपन्न हुआ।
शिवम यादव ने जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश पुरोहित को बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ पहले दिन भाजपा युवा नेता डॉ.सुकर्ण मिश्रा, बृजेश यादव मंडल अध्यक्ष भाजपा ने फीता काटकर किया।संघ के राष्ट्रीय संस्थापक एवं कार्यक्रम संयोजक अंकुर पेंटर ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राकेश जैर जी, राष्ट्रीय सचिव जाबिर खान जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री लखनलाल आजाद जी, प्रकाश जाट जी, राष्ट्रीय स्टार प्रचारक दीपक पचौरी जी, कर्नाटक सम्मानीय एन. कुमार जी, सिने डायरेक्टर राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष, बैंगलोर लोकेश नूपुर जी, असलम जी, आंध्र प्रदेश के सुरेशकुमार जी प्रदेश अध्यक्ष, तेलंगाना रामू जी प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश श्री नरेंद्र कुमार जी प्रदेश उपाध्यक्ष, पालन जी प्रदेश अध्यक्ष, पवन पांचाल जी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, हरियाणा दिनेश जांगिड़ आर्टिस्ट प्रदेश अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश लेखराम ठाकुर जी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष, पश्चिम बंगाल श्री ज्योतिश शास्त्री नंदी जी प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान श्री हिम्मत लाल जाटव जी प्रदेश अध्यक्ष जैसी महान हस्तियां सम्मिलित हुई। देश भर से आए कलाकारों ने कला प्रदर्शनी में अपनी प्रदर्शित की।
कला प्रदर्शनी एवं सम्मान समारोह के साथ साथ सांस्कृतिक मंच से विभिन्न विधाओं के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत प्रथम दिवस की संध्या में कवि सम्मेलन से हुई। युवा कवियों ने वरिष्ठ साहित्यकारों के सानिध्य में कविता पाठ किया।
कवि सम्मेलन का शुभारम्भ युवा कवयित्री नेहा सोनी ने सरस्वती वंदना से किया। वरिष्ठ साहित्यकार रवि ठाकुर, जगत शर्मा ,शिवदयाल यादव भगत जी, विनोद मिश्र शिरोमणि युवा कवियों की कविता पाठ के पश्चात कहा होनहार युवा साहित्यकारों की प्रस्तुति सुनकर प्रसंता हुई। शानदार शब्द शिल्प के साथ उत्कृष्ट रचना धर्मिता दर्शाती है कि आगे भी दतिया का साहित्य के क्षेत्र में भविष्य उज्जवल है। युवा कवियों में हरेंद्र पुष्कर , विदित नारायण, सोनल गुप्ता,अक्षेश श्रीवास्तव, विकास नामदेव, वीणा खूशबू, हामिद खान ने काव्य पाठ किया। कवि सम्मेलन का सफल संचालन शिवम यादव टोड़ा ने किया। रात 8:00 बजे प्रारंभ हुआ कवि सम्मेलन रात 1:00 बजे तक चला। कवि सम्मेलन से पहले बुंदेली लोकगीत गायकों द्वारा लोक भाषा की अनूठी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के द्वितीय दिवस जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के पूर्व कुलसचिव डॉ. आनंद मिश्रा ने सम्मिलित हो कर अपने उद्बोधन में कहा कला के संरक्षण हेतु आमजन ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन सराहनीय है। अंतिम दिवस समापन समारोह में मध्य प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा सम्मिलित हुए। संघ द्वारा कला के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु दिया जाने वाला राजा रवि वर्मा कला अवार्ड गृहमंत्री जी के कर कमलों से झांसी के युवा आर्टिस्ट कुलदीप सिंह व आर्टिस्ट पालन सहित हिसार हरियाणा की आर्टिस्ट पुनीता जी को दिया गया। गृहमंत्री जी ने कलाकारों को दतिया में कार्यालय हेतु भवन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में द्वितीय दिवस में संगीतसंध्या एवं नृत्य कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें देश भर से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।
बिहार से आए जादूगर अमन कुमार के मैजिक शो व मुंबई से लाफ्टर चैंपियन अमित गुप्ता की हास्य प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
उत्तर प्रदेश व बिहार के भोजपुरी गायकों ने भोजपुरी गीतों से समा बांधा। संपूर्ण देश से पधारे 1500से अधिक कलाकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में रमाशंकर योगी धर्मेंद्र मांझी, संजय पेंटर, अभिषेक पेंटर ,एमपी सिंह बघेल, सचिन पेंटर चिरगांव, चंद्रभान योगी, पीयूष श्रीवास्तव, रोहित गुस्ताख, गयादीन रजक, गया प्रसाद पेंटर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।