पैसे कमाने की चाहत में सऊदी अरब गया कछौना कोतवाली इलाके के गौहानी निवासी एक युवक अपराधियों के चंगुल में फंस गया और वहां घुट-घुट कर जीने को मजबूर हो गया। किसी तरह वह अपने घर पहुंचा और उसके बाद एसपी से मिला । जिसके बाद सऊदी ले गए युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। मामले की जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के इंस्पेक्टर करेंगे।
कछौना कोतवाली इलाके के गौहानी निवासी नितिन कुमार पुत्र बांकेलाल के परिवार की मुफलिसी दूर होने के बजाए परिवार की परेशानी और बढ़ गयी। जैसा कि हरिराम का कहना है कि उसके रिश्तेदार कटियामऊ निवासी हरिराम पुत्र परशुराम सऊदी अरब में कपड़े के प्रेस की दुकान चलाते हैं। बताया कि यूं तो परिवार में और भी कमाऊ सदस्य मजदूरी कर घर चला रहे थे लेकिन अच्छे भविष्य की चाहत ने इनकी कोशिशों पर ग्रहण लगा दिया। वह अपने रिश्तेदार के कहने पर मोटी कमाई के लालच में सऊदी अरब चला गया।
वह वहां कुछ दिन रहा । लेकिन उसका आरोप है कि उससे घर का काम कराया जाता था । मारपीट की जाती थी और उसको बंधक बना लिया गया था। साथ ही उसके साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया जाता था। उससे घर के काम कराए जाते थे। मना करने पर उसको पीटा जाता था। वहीं खाने पीने के लिए भी ठीक से कुछ नहीं दिया जाता था। इसके बाद वह किसी तरह वहांँ से अपने गांव वापस आ पाया। उसने मामले की शिकायत एसपी विपिन कुमार मिश्र से की। एसपी के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच हीरालाल चौरसिया करेंगे। उन्होंने बताया कि जिसके ऊपर यह आरोप लगा रहा है, वही पैसा खर्च करके ले गया था और किराया आदि देकर वापस गांव भेज दिया। मामले की जाँच की जा रही है।