कछौना, हरदोई। शिक्षा के क्षेत्र में कछौना को प्रेरक ब्लॉक बनाने के उद्देश्य से अभिभावकों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी के लिए परिषदीय विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन खुली बैठक में किया जा रहा है।
संविलियन विद्यालय मतुआ व प्राथमिक विद्यालय बनियनखेड़ा में बैठक का आयोजन ग्राम प्रधान असद शाहिद की अध्यक्षता में किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति के अभिभावक-सदस्यों का चयन खुली बैठक में आम सहमति से किया गया। जिसमें 11 अभिभावक-सदस्यों के चयन में प्रत्येक कक्षा से प्रतिनिधि के रूप में किया गया।
संविलियन विद्यालय मतुआ में अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा को व प्राथमिक विद्यालय बनियन खेड़ा में अध्यक्ष पी. डी. गुप्ता का सर्वसम्मति से चयन किया गया। शेष कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सदस्यगण के रूप में किए गए। अध्यक्ष पी.डी. गुप्ता ने बताया ग्राम सभा में कोई बच्चा शिक्षा से वंचित रह न जाए इसलिए प्रत्येक बच्चे का नामांकन कराया जाएगा। विद्यालय का बेहतर माहौल बनाकर बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाएगा। विद्यालय के भवन चाहरदीवारी, वाटिका, एमडीएम शेड, पुस्तकाल, रसोइया, पेयजल हेतु स्वच्छ पानी, साफ स्वच्छ शौचालय आदि बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, शिक्षा का अच्छा माहौल दिया जाएगा, जिससे छात्र शिक्षा ग्रहण कर देश के अच्छे नागरिक बन सके। प्रत्येक माह विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक कर अभिभावकों से शिक्षण कार्य की चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर इंचार्ज अध्यापक मनोज कुमार सिंह, इंचार्ज अध्यापक रमेश कुमार, शिक्षक जफर अली सहित अभिभावक गण मौजूद रहे।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता