गहरवार सावित्री मुनीश्वर फाउंडेशन द्वारा वृद्धाश्रम मे गर्म कपड़े और भोजन की व्यवस्था की गयी

बदायूं l गहरवार सावित्री मुनीश्वर फाउंडेशन द्वारा वृद्धाश्रम में नववर्ष के मौके पर एवं शीत लहर के दृष्टिगत गर्म कपड़े और भोजन की व्यवस्था की गई।

गहरवार सावित्री मुनीश्वर फाउंडेशन के सीईओ देवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर वृद्धाश्रम में कपड़ा वितरण एवं भोजन की व्यवस्था अलग-अलग जगह पर कई वर्षों से लगातार की जा रही है। इसी क्रम में ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान बांस बरौलिया में गर्म पाजामा एवं बनियान का समिति द्वारा वितरण किया गया।

इस मौके पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की महिला प्रदेश महामंत्री प्रतिभा चंदेल ने कहा की डीपी सिंह की समिति द्वारा शीत लहर में गर्म इनर/बनियान और गर्म भोजन की व्यवस्था वास्तव में सराहनीय है और ऐसी संस्थाओं को लोगों द्वारा प्रोत्साहन दिया जाना भी जरूरी है जिससे यह समिति निरंतर आगे भी इसी तरह का कार्यक्रम करती रहे। इस मौके पर संस्था के सीएमडी अतुल गहरवार, सीएफओ श्रीमती सुनीता सिंह, संचालक वेदव्रत आर्य, धर्मेंद्र सिंह, अंकुर सिंह आदि उपस्थित रहे