संकलित-
प्रमुख घटनाएँ-
- 1459 – जोधपुर की स्थापना हुई
- 1666 – पुरंदर की संधि के तहत शिवाजी औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे
- 1689 – इंग्लैंड और हॉलैंड ने लीग ऑफ़ आग्सबर्ग बनाया
- 1915 – क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा
- 1922- संयुक्त राज्य अमेरिका में वर्जीनिया के पास 20 टन का उल्का पिंड गिरा।
- 1925 – उजबेकिस्तान और किर्गिजिस्तान स्वायत्त सोवियत गणराज्य बने
- 1942 – आश्विट्ज में 1500 यहूदियों को गैस चेंबर में मारा गया
- 1947- फ्रिज फ्रेलेन द्वारा निर्देशित कार्टून रैबिट ट्रांज़िट पहली बार प्रदर्शित किया गया।
- 2007 – पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार मोहम्मद चौधरी की कराची यात्रा के दौरान भड़के दंगों में 50 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल हुए
- 2008 – चीन के सिचुआन में भूकंप से 69000 से अधिक लोगों की मौत
- 2010 –
- लीबिया के त्रिपोली हवाई अड्डे पर अफ्रीकिया एयरवेज के एक यात्री विमान के हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चालक दल के 11 और 92 यात्रियों सहित 103 लोगों की मौत हो गई।
- बिहार के चर्चित बथानी टोला नरसंहार मामले में भोजपुर के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने तीन दोषियों को फांसी तथा 20 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
- लेबनान की सैन्य अदालत के न्यायाधीश निजार खलील ने “फतह अल इस्लाम” नाम के संगठन से सीधे तौर पर ताल्लुक रखने वाले 31 लोगों को विस्फोट की साजिश रचने, आतंकवादी संगठन अल कायदा से संबंध रखने सहित कई अन्य मामलों में दोषी करार देते हुए पाँच से 15 साल कैद की सजा सुनाई।
- निठारी कांड में सात वर्षीया बच्ची आरती के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए सुरेन्द्र कोली को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ए.के. सिंह ने मौत की सजा सुनाई।
जन्म
- 1895 – भारतीय मूल के अमेरिकी दार्शनिक और लेखक जद्दु कृष्णमूर्ति
- 1926 – पश्चिम बंगाल के 21 वें राज्यपाल वीरेन जे शाह
निधन
- 1993- शमशेर बहादुर सिंह, हिंदी कवि (जन्म, 1911)
महत्वपूर्ण दिन-
- विश्व नर्स दिवस
- फलोरेेंस नाइटेंगिल का जन्म दिवस