- 3444 बोतल इंग्लिश शराब, 18000 पौवा देशी शराब, एक डीसीएम व एक कार बरामद ।
- अरुणाचल प्रदेश व हरियाणा निर्मित शराब को लाकर कई जिलों में करते थे सप्लाई ।
- डीसीएम में विशेष बॉक्स बनाकर लाते थे शराब ।
हरदोई- संडीला कोतवाली इलाके में एक ढाबे से एसटीएफ ने हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश से तस्करी कर लाई गई भारी मात्रा में शराब बरामद की है। एसटीएफ की टीम ने 4 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने एक डीसीएम एक कार भी बरामद की है। पकड़ी गई शराब की कीमत 25 लाख रुपए की बताई गई है।
एसटीएफ के इंस्पेक्टर विनय कुमार गौतम को सूचना लगी थी हरियाणा व अरुणाचल प्रदेश की शराब डीसीएम से तस्करी कर लाई जा रही है और उसको रहीमाबाद में सप्लाई देना है।इस सूचना पर एसटीएफ की टीम ने अपना जाल बिछाया एक डीसीएम और एक कार संडीला कोतवाली इलाके के शिवम पेट्रोल पंप के पास गुप्ता ढाबा पर खड़ी मिली।एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से ढाबे के पास से 4 लोगों को गिरफ्तार किया और इनके कब्जे से एक डीसीएम जिसमें शराब लदी हुई थी व एक कार भी बरामद की है।
कार व डीसीएम में हरियाणा व अरुणाचल प्रदेश की शराब मिली है।बताया जाता है शराब तस्कर कई जिलों में अपना जाल फैलाये हुए थे और शराब की तस्करी कर रहे थे।पकड़े गए लोगों ने अपने नाम मोहसीन पुत्र मोमिन निवासी कस्बा व थाना कैराना हाशिम पुत्र मुस्तकीम,आस मोहम्मद पुत्र नफीस निवासी पनसारयान थाना व जनपद शामली और नवाब पुत्र रमजानी निवासी खुर्द लोहारी लोहारी खुर्द थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर बताया जबकि एक युवक सोनू भाग निकलने में सफल रहा।एएसपी ज्ञानजय सिंह ने बताया की शराब की कीमत करीब 25 लाख है मामले में कार्यवाई की जा रही है।