13 दिसम्बर 2017 के यूपी 100 के खास कार्य

रायबरेली- पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा PRV1773 द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए आज 13 मार्च 17 को PRV कमांडर रामचंद्र अवस्थी एवं पायलट रामनिवास यादव द्वारा बेजुबान जानवर की प्राण की रक्षा करने पर, किए गए कार्य की सराहना की एवं नकद पुरस्कार से सम्मानित किया ।

गौतमबुद्धनगर – पीआरवी 1847 की सक्रियता से अपहरणकर्ता युवक को छोड़कर भागे ।

खीरी- पीआरवी 2854 ने युवती को अपहृत होने से बचाया ।

मेरठ- PRV 0575 को ए‍क महिला के बाइक से गिर कर घायल होने की सूचना प्राप्‍त हुई । PRV ने मौके पर देखा कि महिला बेहोशी की हालत मे सड़क पर पड़ी हुई है। PRV महिला को सीएचसी सरधना मे भर्ती कराया तथा परिजनों ने बताया कि महिला 09 दिनों से लापता थी । PRV 0535 को थाना ब्रह्मपुरी अन्तर्गत जहरीली शराब बेचे जाने की सूचना मिली । PRV मौके पर प‍‍हुंचकर अरूणांचल प्रदेश की 100 पव्‍वे अंग्रेजी शराब बरामद कर दो आरोपियों को पकड़कर स्‍थानीय पुलिस को मौके पर बुलाकर सुपुर्द किया ।

पीलीभीत- PRV 2054 को सूचना मिली,कुछ लोग मैजिक गाडी मे कुछ सामान रखकर तथा यात्रियो के पैसे छीनकर शाहजहांपुर की तरफ भाग रहे है PRV ने PRV 2072 को सूचित कर उनकी मदद से गाडी को बीसलपुर में रोक गाड़ी व चालक को थाना सुनगढी के सुपुर्द किया गया ।

बहराइच- PRV 1554 को सूचना दी कि प‍कडि़या पुरवा मे एक आदमी कच्‍ची शराब बेच रहा है । PRV ने 10 मिनट मे मौके पर पहुंचकर आरोपी छोटे लाल पुत्र कबीर को 10 लीटर कच्‍ची शराब के साथ थाने के सुपुर्द किया ।

कुशीनगर– PRV 2534 को सूचना दिया कि विवाह समारोह मे विवाद हो रहा है, लड़के वाले शादी करने से इनकार रहे हैं । PRV ने तत्‍काल मौके पर पहुंचकर दोनो पक्षों को समझा-बुझाकर शान्ति पूर्वक विवाह सम्‍पन्‍न कराया गया ।

आजमगढ़- PRV 1024 को ग्राम रानी पुर में एक लड़की को एक लड़के द्वारा छेड़खानी की जाने की सूचना प्राप्‍त हुई । इस सूचना पर पीआरवी ने तत्काल मौके पर पहुंच कर आरोपी सोचन पुत्र स्व: तीरथ पासवान को पकड़कर विधिक कार्यवाही हेतु थाने लाया गया ।

आजमगढ़- PRV 1052 को कोईनहा के पास में कुछ कसाई पिकप व मैजिक से जानवर काटने हेतु ले जा रहे है। PRV को मौके पर देखते ही आरोपी पिकप व मैजिक को तेज रफ्तार में लेकर भागने लगे, मौके से पीछा कर 05 गाय, 02 भैंस व 03 व्यक्तियों को पकड़कर थाने लाया गया ।

लखनऊ- PRV 0474 को एक लावारिस एक्टिवा UP32GX 9878 कल रात से खड़ी है। इस पर PRV द्वारा अल्प समय में मौके पर पहुंचकर लावारिश एक्टिवा थाना पारा अंतर्गत हुई लूट में चोरी हुई थी PRV गाड़ी मालिक को थाने द्वारा सूचित किया गया है।