श्रीलंका की नौसेना के गोताखोरों ने 75 साल पहले द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान त्रिंकोमली में डूबे रॉयल नेवी के एक युद्धपोत को तलाश कर एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है।
दूसरे विश्वयुद्ध में जापानी बमबारी के दौरान ये जहाज क्षतिग्रस्त हो गया था जिसे बाद में डूबा दिया गया था लेकिन त्रिंकोमाली बंदरगाह को और विस्तृत करने की योजना के तहत जहाज को हटाना जरूरी था जोकि समुद्र तल से लगभग 35 फिट नीचे था। इस योजना को अंजाम देने के लिए पिछले पांच महीने से लगभग 100 नाविक तैनात थे। जहाज के कई भागों को पानी के भीतर मरम्मत किया गया ताकि उसके अंदर जमा पानी निकाला जा सके और वह सतह पर आ सके। ये मात्र संयांग ही था कि इस पूरी प्रक्रिया में एक जापानी कंपनी का एक क्रेन मशीन उपयोग में लाया गया।