केन्द्रीय विधि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता रवि शंकर प्रसाद ने कहा है कि कांग्रेस कर्नाटक में लिंगायत जैसे नकारात्मक मुद्दे उठा रही है और चुनाव में उतरने से पहले उसकी कोई उपलब्धि नहीं रही है। श्री प्रसाद ने आज बंगलूरू में संवाददाताओं से कहा कि लिंगायत मुद्दे को उठाने का मकसद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष येडियूरप्पा को मुख्यमंत्री बनने से रोकना है। उन्होंने इस अवसर पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक आरोप पत्र भी जारी किया।