जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं ने आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक में लिया भाग

जिलाधिकारी दिनेश कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा थाना अलापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के समय थाना प्रभारी कृष्णा गोपाल शर्मा थाने पर मौजूद मिले ।

दिवसाधिकारी उ0नि0 मुकेश कुमार थाना कार्यालय पर उपस्थित पाये गये । कार्यलेख/जी0डी0 तथा सीसीटीएनएस कार्य क0ऑ0अरशद अली द्वारा किया जा रहा था । पहरे पर तैनात हो0गा0 1738 जितेन्द्र कुमार सतर्क पाये गये । सर्वप्रथम थाना परिसर का भ्रमण करते हुए परिसर में खडे लम्बित माल मुकदमाती वाहनों को तरतीब से खडा करने एवं शीघ्र निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया । थाना कार्यालय के अभिलेखों/रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर आदि रजिस्टर चैक किये गये तथा रिकार्ड को पूर्ण रखने हेतु निर्देशित किया गया । सीसीटीवी कैमरों को भी चैक किया गया । थाने पर लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में भी जानकारी की गयी तथा नकबजनी, चोरी, लूट, डकैती, हत्या एवं महिला सम्बन्धी अपराध की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्तों तथा लम्बे समय से वांछित व पुरुस्कार घोषित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये । थाने पर मौजूद पुलिस बल को क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए नियमित रूप से गश्त करने एवं भूमि सम्बन्धी विवाद प्रकाश में आने पर तत्काल उचित कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । तथा थाने पर मोजूद सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ आगामी त्यौहार दशहरा व दिपावली के पर्व के सम्बन्ध में विचार विमर्श किये तथा मोजूद लोगो से उनकी सम्स्याओं के बारे भी पूछा गया त्यौहार को शान्ति से मनाये जाने की अपील की गयी एवं त्यौहार में अराजकता फैलाने वालो पर पुलिस की कड़ी द्रष्टि रहेगी किसी भी प्रकार की कोई समस्या या किसी सन्दिग्ध व्यक्ति को देखने व सन्देह होने पर तुरन्त पुलिस को सुचित करें कृपया कानून को अपने हाथ में ना लें।
बदायॅू पुलिस का सहयोग दे।
बदायॅू पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर।