माधौगंज- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाने के समाधान दिवस में पहुँचकर शिकायत पंजिका का अवलोकन किया। पंजिका में फरियादियों के मोबाइल नम्बर दर्ज करने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए। शनिवार को आयोजित थाना दिवस पर सुबह करीब 11 बजे अचानक पहुंचे एसपी विपिन कुमार मिश्र को देखकर वहाँ अफरातफरी मच गई। एसपी ने थानाध्यक्ष जावेद अहमद से समाधान दिवस की शिकायत पंजिका मांगी। पंजिका में फरियादियों के मोबाइल नम्बर अंकित नहीं मिले। उन्होने निर्देश देते हुए कहा कि शिकायत कर्ता का मोबाइन नम्बर अवश्य अंकित करे। उस समय कोई भी फरियादी मौजूद नही था। समाधान दिवस में एक शिकायत दुर्वेश कुमारी निवासी खंधेरिया ने पैमाइश की भूमि पर निर्माण न करने की दर्ज कराई।
Related Articles
एसपी ऑफिस में फरियादी का रक्तचाप हुआ अनियंत्रित, अस्पताल में भर्ती
December 27, 2018
0
DM व SSP ने किया मशरूम के फार्मों का मुआयना
December 3, 2019
0
सण्डीला पुलिस को एएसपी के निर्देश, लाइसेंसधारियों से करें वार्ता
January 23, 2018
0