हरदोई- एसपी कार्यालय में कुरसठ से अपने मामले को लेकर आए बबलू अवस्थी पुत्र रामविलास अवस्थी का कार्यालय में ही अचानक बीपी हाई हो गया। जिसे देखकर सभी पुलिसकर्मी सकते में आ गए।
आनन-फानन कोतवाली शहर के एसआई अशोक कुमार यादय की ओर से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर कुछ समय इलाज के बाद चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया। लेकिन बाद में खुद को ठीक बताकर बबलू अस्पताल से चला गया।