राज्य सरकार प्रदेशवासियों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध

मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रायबरेली एम्स के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया गया । मुख्यमन्त्री ने कहा कि रायबरेली एम्स के निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए इसे शीघ्र पूरा किया जाए और जुलाई, 2018 से एम्स में OPD सेवा शुरू की जाए । रायबरेली एम्स के शीघ्र क्रियाशील होने से क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिलेगी । एम्स में सितम्बर, 2019 से चिकित्सा शिक्षा का कार्य शुरू कराया जाए । राज्य सरकार प्रदेशवासियों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है ।

मुख्यमन्त्री द्वारा जिन लाभार्थियों की सहायता की गई है, उनमें बलिया के श्री राजू वर्मा, बांदा के श्री राजेश कुमार व हरदोई के श्री वीर आदि शामिल  हैं। मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 36 जरूरतमंदों को 51 लाख 47 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है । ज्यातादर लाभार्थी कैंसर, हृदय, किडनी व लिवर से संबंधित बीमारियों से ग्रसित हैं ।