बलिदानियों के गांवों मे उनकी प्रतिमा वीरगाथा-लेख के साथ स्थापित करायी जायेगी

सन् 1984 ईसवी मे सरहद पर आंतकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ मे बलिदान हुए अशोक चक्र विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर के स्मारक पार्क मे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धाञ्जलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पार्क का निरीक्षण किया तथा टूटी विद्युत लाइटों एवं बच्चों के खेलमैदान मे प्रवेश द्वार व बैक गेट न होने पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये कि शीघ्र टूटी लाइटों को बदलवायें और दोनो गेट लगवायें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी वीरगति प्राप्त वीरों के गांवों मे सभी के सहयोग से उनकी प्रतिमा वीरगाथा के साथ स्थापित जायेगी ताकि आने वाली पीढ़ी अपने जनपद के वीर जवानों की गाथा जान सके। 

कार्यक्रम के दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ओपी मिश्रा, अभय शंकर गौड़ सहित अन्य भूतपूर्वक सैनिक आदिक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।