शाहाबाद( हरदोई)- दीपावली के मद्देनजर बिक्री हेतु लाई गई अवैध आतिशबाजी का जखीरा सोमवार को पुलिस ने बरामद किया इस मौके पर पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है।
शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला खता जमाल खां निवासी फल कारोबारी लाला के मकान में मोहल्ला दिलेर गंज निवासी संदीप उर्फ भीमा पुत्र सर्वेश की गोदाम है। बताया जाता है दीपावली में बिक्री है हेतू भीमा बरेली एवं अन्य जनपदों से अवैध रूप से आतिशबाजी खरीद कर लाया और फल कारोबारी की गोदाम में उतार दिया । किसी तरह पुलिस को भनक लग गई। पुलिस ने गोदाम पर छापा मारकर मौके से ही भीमा को गिरफ्तार कर लिया। गोदाम से भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी बरामद हुई है । कोतवाल दीनानाथ मिश्र का कहना है आतिशबाजी अवैध रूप से लाई गई थी । जो नियमतः गलत है । गोदाम के आसपास कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।