बीते सात दिन से स्कूल से गायब छात्र का कोई सुराग नही लगा । परिजन परेशान दर – दर की ठोकरें खाते घूम रहे हैं । विद्यालय प्रशासन की लापरवाही खुल कर सामने आ रही है । आज अधीक्षक पी. एन. पांडेय परिजनों के साथ थाने पर गुमशुदी दर्ज कराने पहुँचे और तहरीर दी है कि विद्यालय प्रशासन द्वारा परिजनो को सूचना न देना घोर लापरवाही को दर्शा रहा है ।
कस्बे में लोन्हरा रोड रेलवे ग़ंज में चल रहे पण्डित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बीते 4 नवम्बर से कक्षा 7 मे पढने वाला छात्र बब्लू पुत्र कमलेश 13 निवासी जामूजाला थाना टडियाँवा गायब है । अधीक्षक श्री पांडेय के अनुसार वह अपने दोस्तो के साथ विद्यालय से यह कहकर चला गया कि वह आधार कार्ड लेने घर जा रहा है । जब छात्र अगले दिन नहीं आया तो इसकी जानकारी विद्यालय प्रशासन ने छात्र के पिता को दी । लेकिन छात्र के पिता के कथनानुसार उसका पुत्र बीती 25 अक्टूबर को घर से विद्यालय आया था, जिसका हाल-चाल जानने वह बीते बुधवार को स्कूल आये तो उनका पुत्र नहीं मिला । पिता ने अधीक्षक से जानकारी ली कि उसका पुत्र कहांँ है तो उसे बताया गया कि गुरुनानक जयंती के दिन वह घर आधार कार्ड लेने की बात कह कर गया था, तबसे वापस नहीं आया है । छात्र के गायब होने की खबर के बाद परिवार में कोहराम मचा है । छात्र के पिता ने बताया कि यदि वह स्कूल न आता तो शायद उसके पुत्र का पता भी उसे नहीं दिया जाता ! चार दिन से छात्र के लापता होने और विद्यालय प्रशासन के मौन होने का कारण किसी के गले नही उतर रहा है । जबकि विद्यालय में हर समय दो पी. आ.र डी. के जवान सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहते हैं । जब बिना अभिभावक के कोई छात्र बाहर नहीं जा सकता है तो फिर छात्र बाहर कैसे गया ? चार दिन कक्षा से अनुपस्थित रहने के बाद भी परिजनों को सूचना न देना विद्यालय की सुचिता एवं लापरवाही की पोल खोल रहा है । फिलहाल परिजन विद्यालय पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं । सात दिन से लापता छात्र के बाबत कोतवाल जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि गुमशुदी दर्ज कर जांच एवं तलाश शुरू कर दी गयी है । खास बात यह है कि विद्यालय से जुड़े सूत्रों की माने तो अधीक्षक पूरे – पूरे हप्ते विद्यालय ही नहीं आते हैं, तो जानकारी कैसे होती ? स्कूल की व्यवस्था भगवान भरोसे है ।