कछौना (हरदोई) : कस्बे में लगभग एक सप्ताह पूर्व अज्ञात चोर घर के बाहर खड़ी मोटर साईकिल व ई-रिक्शा को चोरी कर ले गए थे। जिस संबंध में वाहन मालिकों सईद अहमद व रामासरे राठौर की तहरीर पर कछौना पुलिस ने मु०अ०सं० 330/2020,धारा 379/411 के अंतर्गत मामला दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई थी।
पुलिस को इस संबंध में तब सफलता मिली जब वो मुखबिर की सूचना पर अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु सोमवार को सायंकालीन गौसगंज रोड पर स्थित कलौली की डबल नहर के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के समय पुलिस को कलौली की ओर से एक मोटरसाइकिल पर दो व साथ में चल रहे ई रिक्शा पर तीन लोग आते दिखाई दिए।पुलिस को देखकर उक्त पांचों ने वापस लौटकर भागने का प्रयास किया। जिसपर पुलिस टीम ने घेराबंदी करके चार लोगों को हिरासत में ले लिया व उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।पकड़े गए चारों अभियुक्तों नौसाद(20) पुत्र इलियास,मो० जावेद(26) व मो० जुबैर(24) पुत्र मो० मुन्ना सर्व निवासी मोहल्ला इस्लामनगर कस्बा कछौना व आकाश कनौजिया(20) पुत्र राजकमल कनौजिया निवासी ग्राम चांदू दिवारी थाना कासिमपुर(हरदोई) ने पुलिस की पूछताछ के दौरान कस्बे से मोटरसाइकिल व ई रिक्शा को चोरी किए जाने की बात स्वीकार की।साथ ही भागे हुए साथी का नाम इमरान पुत्र फुरकान निवासी चांदू दिवारी बताया।चोरों से बरामद मोटरसाइकिल(UP-30-L-1028) व ई रिक्शा(KCN-1102) को कछौना पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक राय सिंह के द्वारा प्रेसवार्ता करते हुए घटना का खुलासा किया गया।चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बृजराज मिश्रा, मुख्य आरक्षी चंद्रशेखर सोनकर व आरक्षी रतन सिंह, अशोक यादव, महिपाल, सुशील कुमार व मोनू सिंह मौजूद रहे।
रिपोर्ट ➖ एस.बी.सिंह सेंगर