10 दिन पहले अपने बच्चों के साथ ससुराल पहुंचे युवक ने जहर खाकर जान दे दी । घटना की सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा । वहीं युवक की मौत को लेकर लोगों में अटकलें लगाई जा रही ंहै।
कोतवाली देहात के बरगावां निवासी जानकी अपनी पत्नी छोटे बच्चों के साथ 10 दिन पहले हरपालपुर थाना के अवरोनी ससुराल गया था। बताया जाता है कि यहां से उसकी पत्नी छोटी बिटिया 5 दिन पहले ही ससुराल जाने की बात कहकर निकल गई थी लेकिन उसके बाद से अभी तक उसका कोई पता नहीं मिला है । लोगों का कहना है कि इसी के चलते वह मानसिक रूप से परेशान था और जहर खाकर जान दे दी ।