ट्रेन के आगे कूद कर अधेड़ ने दी जान

मसुरियादीन मौर्य :

सिराथू, कौशाम्बी : सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसराय रेलवे स्टेशन हावड़ा दिल्ली रेल लाइन के नागा बाबा की कुटी के पास एक अधेड़ व्यक्ति ट्रेन के सामने कूद कर आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक मानसिक रूप से कमजोर व बीमार था। मृतक अझुवा कस्बे का रहने वाला बताया जाता है । सूचना पर पहुँची रेलवे पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार संतोष कुमार अग्रहरि पुत्र स्व रमेश चंद्र अग्रहरि उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नं 12 नगर पंचायत अझुवा ने हाबड़ा दिल्ली रेल लाइन पर कूद कर ट्रेन से कट गया। इस हादसे में मृतक के शरीर के चिथड़े उड़ गए। मामला सैनी कोतवाली के अझुवा अटसराय स्टेशन नागा बाबा कुटी के पुल नंबर 112 गोंदिया नदी पास डाउन लाइन का है । सूचना पाकर मौके पर जीआरपी पुलिस पहुंच गयी और मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। दुर्घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

पड़ोसियों के अनुसार विगत कई वर्षों से मृतक का दिमागी संतुलन ठीक नही था।मृतक के दो भाई परिवार सहित रोजी रोटी के सिलसिले में दूसरे शहरों में रहते हैं यह अपनी बूढ़ी माँ जो दिमागी रूप से कमजोर है उसके साथ रहता था आज रात में किसी वक्त इसने रेलवे ट्रैक में जाकर आत्म हत्या कर लिया बूढ़ी विक्षिप्त मां का रो रोकर बुरा हाल है।।