समर कैंप का हुआ शुभारंभ

शिव यादव-


माधौगंज– स्वप्न सेवा संस्थान, माधौगंज, हरदोई द्वारा समर कैम्प का शुभारंभ स्थानीय फूलमती माँ सरस्वती विद्या मंदिर इन्टर कालेज मे हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सतीश मिश्रा द्वारा की गयी । संस्थान प्रबंधक सौरभ कुमार गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा 1 जून से 30 जून तक सिलाई, मेहंदी, ब्यूटीशियन, कम्प्यूटर व अंग्रेजी स्पीकिंग आदि ट्रेडों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसके अलावा समय- समय पर आपदा प्रबन्धन कार्यशाला, पर्यावरण दिवस, योग दिवस, स्वच्छ्ता कार्यशाला आदि का भी आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर इतिशा, रूबी, सुष्मिता, प्राप्ती, शिल्पी, नमिता,  प्रीती, अमित, अमन व अमरनाथ आदि मौजूद रहे।