हर्षोल्लास के साथ बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन पर्व

कछौना (हरदोई): कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुठेना में शनिवार को सभी बच्चों ने मिलकर रक्षाबंधन पर्व को खुशी और हर्षोल्लास के साथ मनाया। स्कूल की छात्राओं ने सभी छात्रों का रोली से तिलक कर एवं राखी बांधकर उनका मुँह मीठा कराया। इस मौके पर सभी बच्चे बड़े उत्साहित दिखे। इस पर्व को मनाने में विद्यालय के सभी अध्यापकों का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र सिंह, सहायक अध्यापक संदीप श्रीवास्तव, लाल बहादुर, अरुण सक्सेना, कमलेश कुमार, उमेश कुमार, भारती व कुसुमा देवी एवं विद्यालय के छात्र-छात्रायें उपस्थित रहीं।