स्वच्छ भारत अभियान के तहत भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष यदुवंश जी ने एक विशेष अभियान ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया जिससे प्रदेश के प्रत्येक जिलों के मुख्य स्थानों पर सफाई का कार्य किया जाएगा ।
सुभाष यदुवंश जी ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश के जिलों में प्रमुख स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, शैक्षणिक स्थान,बस स्टैण्ड, ऐतिहासिक स्थल ,पार्क,चौराहों आदि मुख्य स्थानों पर सफाई का नेक कार्य किया जाएगा जिससे जनता में अच्छा सन्देश जाएगा । जैसे शनिवार को सूबे की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ की शुरुआत की। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने बताया कि यह अभियान 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के बारे में बताते हुए अध्यक्ष जी ने कहा स्वच्छता ही सेवा अभियान एक मात्र पुनर्नामित अभ्यास नहीं होना चाहिए। इस तथ्य के बारे में कोई संदेह नहीं है कि बदलाव घर से शुरू होता है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार पर निर्भर होने की अपेक्षा देश के हर नागरिक को स्वयं कार्य करना चाहिए। हमें यह भी उम्मीद है कि हम स्वच्छता की ओर लोगों के रवैये को बदल सकते हैं और हम जो बदलाव देखना चाहते हैं वह हो सकता है।भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश जी ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने यह संकल्प लिया है कि 2019 तक भारत के जनता को खुले में शौच से मुक्त करना है इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री जी ने शौचालय बनवाने का कार्य किया गया ।
भारत सरकार द्वारा व्यक्तिगत स्वच्छता और पर्यावरणीय स्वच्छता को लेकर इसके पहले कई सारे जागरुकता कार्यक्रम( जैसे पूर्णं स्वच्छता अभियान,निर्मल भारत अभियान आदि ) प्रारंभ किये गए थे लेकिन इस तरह के अभियान ज्यादा प्रभावी साबित नहीं हुए। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य खुले में शौच की प्रवृति को खत्म करना, अस्वास्थयकर शौचालयों को बहाने वाले शौचालयों में तब्दील करना, हाथ से शौच की सफाई न करना, ठोस और द्रव कचरे को अचछी तरह से निपटान कर देना, साफ-सफाई को लेकर लोगों को जागरुक करना, लोगों के सोच में बदलाव लाना, साफ-सफाई के सुविधाओं के प्रति प्राइवेट क्षेत्रों की भागीदारी को सुगम बनाना आदि। भाजयुमो के मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान में प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी को स्वच्छता ही सेवा का प्रभारी बनाया गया जिनके साथ निखिल मणि प्रदेश संयोजक और साथ मे पुरुषार्थ जी को भी साथ मे इस कार्य के लिए लगाया गया है। सभी भाजयुमो कार्यकर्ता एवं सभी क्षेत्रीय जनता के द्वारा ही इस अभियान को सफल बनाने का कार्य किया जा रहा है।