आज दिनांक 30.10.2021 को स्वदेशी जागरण मंच लखनऊ महानगर द्वारा कुम्हार के दीये, भारतीय झालर, भारतीय कलाकारों द्वारा निर्मित गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की खरीद हेतु एवं विदेशी कम्पनियों के विरोध में स्वदेशी संदेश यात्रा भूतनाथ मार्केट इंदिरा नगर, लखनऊ में निकाली गयी।
स्वदेशी जागरण मंच लखनऊ पिछले 30 वर्षों से देश भर में स्वदेशी के भाव का जागरण कर रहा है। उसी क्रम में चाइना मुक्त भारत, आनलाइन बाजार में एमेजॉन के बढ़ते दुष्प्रभाव को रोकने जैसे मुद्दों पर सदैव ध्यान आकर्षित करता रहा है। हमारी बाजार में Vocal for Local का वातावरण रहे Made by India के उत्पाद मिलें और हमारी बाजार भारतीयता से स्वावलम्बी बनें, यही कार्य इस संदेशयात्रा के द्वारा किया गया। इस संदेश यात्रा का नेतृत्व स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठक पूर्वी उ0प्र0 अजय कुमार जी द्वारा किया गया। इसमें जय स्वदेशी, जय-जय स्वदेशी, जब बाजार जायेंगे- सामान स्वदेशी लायेंगे, दूध-दही, अब थाली में-पेप्सी कोला नाली में, देशी गईया घर में लाओ-बी0पी0 शूगर दूर भगाओ, चीन का जो यार है-देश का गद्दार है, चीनी कम्पनी वापस जाओ-वापस जाओ, एमेजॉन गो बैक-गो बैक आदि नारों से भूतनाथ मार्केट, इंदिरा नगर गूंज उठा। इस संदेश यात्रा का भरपूर स्वागत स्थानीय व्यापारियों जिन में कपड़ा कोठी वाले अरविन्द जैन तथा भूतनाथ मार्केट के सेठ अनुराग शुक्ला आदि ने अनेकों व्यापारियों के साथ संदेश यात्रा का हार्दिक स्वागत एवं समर्थन किया।
इस यात्रा में स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, अवध प्रान्त संयोजक प्रो0 मनोज अग्रवाल, प्रान्त सह संयोजक उमाकान्त शर्मा, प्रान्त प्रचार प्रमुख, डॉ0 आनन्द दीक्षित, महानगर संयोजक विजय गुलाटी, महिला प्रमुख नीरा सिन्हा, नगर महिला प्रमुख सपना श्रीवास्तव, सह संयोजक महानगर वैभव स्वर्णकार, नगर संपर्क प्रमुख डीएन तिवारी, विचार प्रमुख डॉक्टर संजय उपाध्याय, शिवसागर मिश्र, पवन श्रीवास्तव, निधि सिन्हा, आरोह श्रीवास्तव, अरुणि श्रीवास्तव, मनीष सिंह एडवोकेट राजीव तिवारी, चन्द्र भूषण यादव, त्र्यंबकेश्वर त्रिपाठी, डॉ. रामगोपाल, दीपक गुप्ता, संजीव श्रीवास्तव आदि अनेकों स्वदेशी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।