रामू बाजपेयी
===================
पाली(हरदोई)-गुरुवार को नगर के मोहल्ला बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय में सरकार के सर्वशिक्षा अभियान के अन्तर्गत सभासद आकाश गुप्ता सभासद पति इशलाम एवं भाजपा नेता मनोज की मौजूदगी मे स्वेटर वितरण किया गया।
प्रधानाध्यापक वेदप्रकाश शुक्ला ने बताया कि विद्यालय मे कुल 280 बच्चे पंजीकृत है जिसमें से आज 131 बच्चों को स्वेटर वितरण किया गया शेष बचे बच्चों को अगली सिप्ट मे दिये जायेगे स्वेटर पाने के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी के भाव देखने को मिले इस मौके पर बच्चों के अलावा विद्यालय स्टाफ से रुबी शाक्य, आरती देवी ,रेनूबाला प्रमुख रुप से मौजूद रही।