सफाई कर्मचारी आते ही नहीं : गुरु जी कर रहे स्कूल साफ

संकुल प्रभारी बूढ़ागाँव अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि विगत दो वर्षों से भी अधिक हो समय से पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूढ़ागाँव विकासखंड हरियावाँ, हरदोई में सफाई कर्मचारी ने आज तक की तिथि तक सफाई कार्य नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यहाँ हमें दो वर्षों से भी अधिक हो गया है, विद्यालय परिसर में सफाई कर्मचारी दिखाई तक नहीं दिये हैं । विद्यालय की साफ-सफाई का कार्य अनुचर व अध्यापक मिलकर करते हैं। ऐसे तो सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को इच्छित सफलता नहीं मिलने वाली ।