टीडीपी का अभी भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार से अलग होने का कोई इरादा नहीं है । केन्द्रीय बजट में राज्य के लिए आवंटित अनुदान से निराश बतायी जा रही टीडीपी का यह बयान इन अटकलों के बाद आया है कि आंध्र प्रदेश में वह भाजपा के साथ अपने संबंधों पर पुनर्विचार कर सकती है । पार्टी के सांसदों और वरिष्ठ नेताओं की मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के साथ हुई बैठक के बाद टीडीपी के नेता और केन्द्रीय मंत्री वाई एस चौधरी ने यह जानकारी दी । उन्होंने कहा कि सबसे पहले यह मुद्दा केन्द्र के समक्ष उठाया जाएगा और इसे सुलझाने का प्रयास किया जाएगा ।
Related Articles
बजट हाइलाइट्स : मोदी सरकार का आखिरी आम बजट
February 1, 2018
0
सरकार के गड्ढा-मुक्त सड़क अभियान का जमकर उड़ रहा मखौल
February 8, 2018
0
विपक्षियों द्वारा सत्ता पक्ष पर आरोप लगाना तो राजनीति का धर्म बन गया है !
July 10, 2020
0