बरेली (उप्र) 22 फरवरी : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि भाजपा का सहयोगी दल से कोई लेना देना नहीं है इसलिए उनकी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) रास्ता चुनने के लिए स्वतंत्र है ।
अनुप्रिया ने गुरूवार रात यहां संवाददाताओं से कहा, ”अपना दल अपना रास्ता चुनने के लिए स्वतंत्र है । जल्द ही पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति पर मंथन होगा । भाजपा को सहयोगी दल से कोई लेना देना नहीं है इसलिए यह कदम उठाना पड़ रहा है ।”
अनुप्रिया यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आयी थीं । उन्होंने बताया कि पार्टी ने भाजपा के सामने समस्याएं रखी थीं, भाजपा को 20 फरवरी तक समाधान के लिए समय दिया था लेकिन अब तक भाजपा ने कोई निर्णय नहीं लिया है इसलिए अपना दल अपना रास्ता चुनने के लिए स्वतंत्र है ।
उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी की बैठक होगी और उस बैठक में पार्टी का जो फैसला होगा, वह उन्हें मंजूर होगा ।
रिपोर्ट – अवनीश मिश्रा