रत्नागिरी सेवा संस्थान द्वारा दिनांक 5 सितंबर 2021 शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर आस्था ओल्ड एज होम एंड हॉस्पिटैलिटी में रह रहे बुजुर्गो के साथ शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। जहाँ सभी बुजुर्गों के साथ रत्नागिरी सेवा संस्थान की टीम ने समय बिताया उनके साथ उनके सुख दुख साझा किए और बहुत सारे अनुभव प्राप्त किये।
संस्थान की अध्यक्ष शक्ति बाजपेई ने आस्था ओल्ड एज होम का आभार प्रकट किया जहाँ इन बुजुर्गो की बहुत अच्छी देखभाल होती है एवं ओल्ड एज होम के व्यवस्थापक का सम्मान किया एवं पुष्प माला से सभी स्टाफ को सम्मानित किया । सचिव आलोक दीक्षित के अनुसार हमारे प्रथम शिक्षक हमारे प्रथम गुरु हमारे माता-पिता होते हैं और यह हमारे समाज की बहुत बड़ी विडंबना है कि हम अपने प्रथम शिक्षक अपने माता-पिता को बुजुर्ग अवस्था में वृद्ध-आश्रम छोड़ आते हैं। समाज का यह एक बहुत ही कुरूप चेहरा है, जिसे बदलना चाहिए । उंगली पकड़कर चलना सिखाने वाले यदि वृद्धा आश्रम जाएंगे तो आगे आने वाली पीढ़ी को हम क्या शिक्षा दे पाएंगे । इसी उद्देश्य से रत्नगिरी सेवा संस्थान हर साल शिक्षक दिवस वृद्धा आश्रम के बुजुर्गों के साथ मनाता आया है एवं आगे भी मनाता रहेगा ।
कार्यक्रम में सचिव आलोक दीक्षित, लखनऊ प्रभारी देवेश अस्थाना उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला , ,कार्य कारिणी सदस्य नीतू आर्या एवं उषा गोस्वामी, अनोखा रिश्ता फाउंडर राखी सिंह, दया करुणा फाउंडेशन की अध्यक्ष दीप्ति जेटली, विद्या नृत्यम फाउंडेशन के अध्यक्ष विद्या भूषण सोनी एवं अन्य सदस्यों की सहभागिता रही एवं मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका आदरणीय नम्रता पाठक जी एवं शिखा गोयल जी ने अपनी उपस्थिति दी, संस्था जिनका आभारी है ।