एक दिवसीय क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

संकुल स्तरीय मेंटर डवलपमेंट प्रोग्राम के तहत शिक्षकों को किया प्रशिक्षित

भवानीमंडी:- राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर एवं जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा झालावाड के आदेशों की पालना में शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीमंडी मेँ शनिवार को किया गया। इस कार्यशाला में वर्ष 2022-23 के अंतर्गत शिक्षकों के अकादमिक संचालन एवं क्षमता संवर्धन के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंच को ध्यान में रखते हुए कक्षा 3 से 5 में हिंदी अंग्रेजी गणित एवं कक्षा 8 एवं 10 में हिंदी गणित विज्ञान सामाजिक अंग्रेजी विषयों कस अध्यापन कराने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रकार हर पी ई ई ओ ,यू सी ई ई ओ से 7 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में ब्लॉक भवानीमंडी की 27 पंचायतों के शिक्षक व नगर पालिका भवानीमंडी क्षेत्र के शिक्षक भी शामिल रहे।

प्रशिक्षण का शुभारम्भ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।संगीतमय सरस्वती वंदना सम्भागी राजेश कुमार शर्मा ने प्रस्तुत की।संगीतमय प्रस्तुति व सर्वधर्म प्रार्थना राकेश शर्मा वरिष्ठ शिक्षक आंवलीकला ने प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कल्याण मेघवाल रहे। मंचासीन अतिथियों में प्रधानाचार्य सुरेश मालवीय पीरूलाल राकेश यादव रहे। सन्दर्भ व्यक्ति श्यामसुंदर तिवारी राधेश्याम सोनी राजेन्द्र आचार्य महेन्द्र कुमार मीणा सुनील मेवाड़ा दिनेश शर्मा रहे।

प्रशिक्षण दे रहे श्यामसुंदर तिवारी ने एन ए एस का अर्थ अवधारणा उद्देश्य महत्व व एन ए एस सर्वेक्षण के बारे में आंकड़ों सहित विस्तृत जानकारी दी।बाल कविता नानी का सन्दूक सुनाकर कविता पर आधारित प्रश्न संभागियों से पूछे जिसमें सभी ने रुचि दिखाई। राधेश्याम सोनी ने प्रोजेक्टर से एन ए एस की जानकारी उपलब्ध कराई।
राजेन्द्र आचार्य ने प्रश्नों के प्रकार व उनके उदाहरण देकर संभागियों को जानकारी दी। आचार्य ने बताया कि एन ए एस परीक्षा वर्ष 2024 में होगी जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर राज्य व जिले की स्थिति जांचने के आधार पर की जावेगी इस हेतु शिक्षकों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है।

शिविर व्यवस्था में नरेन्द्र उनियारा राजेश गुप्ता कमलेश राठौर ने बखूबी सम्भाली सभी संभागियों को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। प्रशिक्षण में मंच संचालन शिक्षक राजेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया।