घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव, परिजनों में मचा कोहराम

कछौना (हरदोई):- थाना इलाके के कटियामऊ गांव में एक किशोरी का घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना क्षेत्र के कटियामऊ गांव निवासी ओमकार की 17 वर्षीय पुत्री रोहिणी का शव घर के अंदर छत में लटके कुंडे के सहारे दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटकता मिला।परिजन सुबह जब सो कर उठे तो उसका शव देखकर कोहराम मच गया। परिजनों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। बताया जाता है मृतका पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर की है। घटना को लेकर परिजनों ने भी कारण बताने में असमर्थता जताई है।

खबर- पी.डी. गुप्ता