युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शहर कोतवाली के ग्राम धन्नूपुरवा में हुई घटना

हरदोई : शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने घरेलू कलह के चलते घर के अंदर कमरे में गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। पिता को लटकता देख बच्चों में हड़कंप मच गया और आस पास के लोगों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा कराया।         

ग्राम धन्नूपुरवा निवासी यदुवीर (45) पुत्र सिंघा खेतीबाड़ी का काम करते थे और मूलरूप से हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धरमपुर के रहने वाले थे। परिवारजनों ने बताया कि उनके दो पुत्र धर्मवीर, ज्ञानवीर व तीन बेटियां हैं। परिवारीजनों ने बताया कि यदुवीर घरेलू कलह से परेशान थे। सोमवार की रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए और बच्चे व पत्नी रूपा दूसरे कमरे में सोने के लिए चली गई। मंगलवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो बेटे ने कमरे में जाकर देखा और चीखने लगा। बेटे के चीखने की आवाज सुनकर रूपा कमरे में पहुंची तो यदुवीर का शव कमरे में लटक रहा था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।