कानून व्यवस्था ऐसी है कि अपराधी भयभीत हैं : उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य हरपालपुर के खसौरा गांव में महाधिवक्ता राघवेंद्र प्रताप सिंह के गांव पहुंचे। यहां उन्होंने महाधिवक्ता के साथ कंबल वितरण कार्यक्रम में भाग लिया।यहा डिप्टी सीएम के निशाने पर कांग्रेस पार्टी के साथ अन्य विपक्षी दल रहे।

कहा कि आज गांवों का विकास हो रहा है। क्योंकि भाजपा किसान, नौजवान, गांव केंद्रित पार्टी है और इसलिए जो भी योजनाएं लागू हो रही चाहें सड़क बिजली आवास उज्ज्वला योजना शौचालय सब गरीबों को मिल रहे है।कहाकि पहले की सरकारों में पूज्य लोगों का विकास होता था अब गरीबों का हो रहा है।केशव प्रसाद मौर्य ने कहाकि कानून व्यवस्था ऐसी है कि अपराधी भयभीत है।क्योंकि उनके साथ अपराधियों जैसा सलूक किया जा रहा है जबकि पिछली सरकारों के लोगों ने सत्ता के संरक्षण में सरकारी,लोगों की जमीनें  कब्जाई थी उन्हें छुड़ाया जा रहा है।केशव मौर्य ने कहाकि मोदी ने कुछ किया नही है उसके बाद भी गठबंधन क्यों कर रहे हो चाहे जितने गठबंधन कर लो मंच पर नेता ही रह जाएंगे और जनता भाजपा के साथ चली जायेगी।इस दौरान सांसद अंशुल वर्मा विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू रजनी तिवारी जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज समेत अन्य नेता मौजूद रहे।