राजस्‍थान मे सर्दी बढ़ी

राजस्‍थान में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। राज्‍य में कई जगहों पर रात का तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे हो गया है। सीकर जिले के फतेहपुर शेखावटी में आज सुबह न्‍यूनतम तापमान दो दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि माउंट आबू में न्‍यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।