Breaking News

अपराधियों की धर-पकड़ का चलाया गया अभियान, 74 अपराधी हुए गिरफ्तार

जिले भर में चले एंटी रोमियो अभियान में 8 मुकदमे दर्ज कर 9 व्यक्तियों को पकड़ा गया, एसपी आलोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में चले अभियान में हुई गिरफ्तारी

              हरदोई- जिले में सुस्त पड़े एंटी रोमियों अभियान के साथ वारंटी वाँछित पकड़ अभियान ने गति पकड़ी है जिसके तहत विभिन्न मामलों में 74 लोगों को जिले की पुलिस ने गिरफ़्तार किया है।
               बतादें कि जिले में कुछ समय से एंटी रोमियो अभियान को लोग भूलने लगे थे कारण था कि यह अभियान लगभग बन्द ही चल रहा था।लेकिन नए एसपी आलोक प्रियदर्शी के आते ही इस अभियान ने गति पकड़ ली।जिले भर के विभिन्न स्थानों पर यह अभियान चलाया गया तो 9 मजनूं पुलिस की गिरफ्त में आ गए।विभिन्न चौराहों स्कूलों के पास महिला पुलिस के सहयोग से चले अभियान में कुछ को तो नसीहत देकर छोड़ा गया लेकिन जो आवारा टाइप मजनूं थे उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी और इन मामलों के 8 मुकदमे दर्ज किए गए।
                इसी प्रकार जिले में काफी समय से वारंटी व वाँछित पकड़ो अभियान ने भी सुस्ती पकड़ रखी थी लेकिन रात भर जिले की पुलिस एसपी के निर्देश पर जागी और जिले भर से 15 वांछित अपराधी और 50 एनबीडब्लू वारंटी गिरफ्तार किये गए है।एसपी की तरफ से दी गयी जानकारी में बताया कि जिले भर में इस प्रकार के अभियान के तहत यह कार्यवाई की गई है।