आतंकवाद को किसी भी हालत में सही नहीं ठहराया जा सकता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मर्क रुत्तअ के बीच कल नई दिल्‍ली में वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में दोनों नेताओं ने आतंकवाद के सभी स्वरूपों की निंदा की। दोनों देश आतंकवादी और चरमपंथी संगठनों को कट्टरवादी विचारधारा फैलाने, आतंकी गतिविधियों को जारी रखने और निर्दोष व्यक्तियों पर हमले करने का अवसर न देने के लिए सहमत हो गए हैं। दोनों नेताओं ने कहा कि आतंकवाद को किसी भी हालत में सही नहीं ठहराया जा सकता।

स्वच्छ गंगा अभियान पर ध्यान केंद्रित करते हुए दोनों नेताओं ने पिछले साल जून में जल प्रबंधन के क्षेत्र में हुए समझौता ज्ञापन के अंतर्गत सहयोग बढ़ाने के लिए अपना संकल्प दोहराया। भारत ने नीदरलैंड को खाद्य पार्कों की स्थापना में सहयोग देने और शीतगृहों तथा खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं का पता लगाने के लिए आमंत्रित किया।