तमिलनाडु में, तुतिकोरिण शहर में तीसरे दिन भी दुकान और बाजार बंद रहे जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त रहा। शहर के कुछ हिस्सों में पेट्रोल बम फेंकने और आगजनी की घटनाएं भी हुई। तुतिकोरिण और पड़ोस के कन्याकुमारी तथा तिरुनेलवेली जिलों में फेसबुक, ई-मेल और व्हाट्सएप जैसी इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं।