कल मुद्रा योजना योजना के तीन वर्ष पूरा होने पर श्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेशों में कहा कि सूक्ष्म, लघु और मझौले उद्योग देश में बदलाव के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि मुद्रा योजना से गरीबों, विशेषकर अनुसूचित जातियों, जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय के युवाओं तथा महिलाओं को बड़ी मदद मिल रही है और वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं। श्री मोदी ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि सरकार आर्थिक विकास को और तेज करने के लिए कई कदम उठा रही है तथा सुधार कर रही है।