औरैया- पीआरवी 1391 को थाना बिधूना के नखैदी पुलिया के पास दो महिलाओं से बदमाशों द्वारा पैसे छीनने की सूचना मिली । साथ में यह भी बताया गया कि आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है और पीटा भी है । इस सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि ग्रामीणों द्वारा अब भी आरोपियों को मारा जा रहा था । यूपी 100 पुलिस ने ग्रामीणों को शान्त करा कर दोनों लुटेरो को अपनी हिरासत में ले लिया । यूपी 100 पुलिस ने दोनों आरोपियों को स्थानीय थाने के सुपुर्द कर दिया, जहां पर मु0अ0सं0 614/17 धारा 393 आईपीसी में आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है ।
Related Articles
चिलफी घाटी सड़क दुर्घटना में चार महिलाओं सहित सात लोगों की मौत
May 20, 2018
0
समसपुर में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
February 17, 2018
0
महिलाओं पर अत्याचार निंदनीय और अमानवीय हैं
April 19, 2018
0