- कई घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका शव ।
- मल्लावाँ कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा।
- कानपुर के थाना क्षेत्र स्वरूप नगर के मोहल्ला बेनाझाबर निवासी सुभाष आया था रिश्तेदारी में ।
मल्लावां इलाके में शारदा नहर मे नहाते समय गहरे पानी मे जाने से युवक डूब गया । सूचना पर पहुची पुलिस व तहसील प्रशासन ने घटना स्थल पर पहुंच कर गोताखोरों ने शव को पांच घंटे की कडी मशक्कत के बाद बरामद किया है ।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद कानपुर के थाना क्षेत्र स्वरूप नगर के मोहल्ला बेनाझाबर निवासी सुभाष(26) तीन दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलई निवासी ममेरे भाई श्याम के घर घूमने आया था । मंगलवार की दोपहर दोस्तों के साथ शारदा नहर मे बरौना गांव के निकट नहाने गया जहां पर गहरे पानी मे जाने से डूब गया । ग्रामीणो की सूचना पर पहुचे कोतवाल आर. पी. सिंह ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी । जिस पर एसडीएम सतेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और ग्रामीणों के सहारे गहरे पानी में ढूढने का प्रयास किया पर कोई सफलता नहीं मिली । जिस पर अधिकारियो द्वारा मेंहदीघाट से गोताखोरो को बुलाया गया। पांच घंटे के बाद शव बरामद हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा है ।