राज्य सभा सांसद व सपा नेता नरेश अग्रवाल ने बयान देते हुए कहा कि देश और प्रदेश की जनता अब बदलाव चाह रही है ।प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनावों में जनता बदलाव करेगी और सबसे बड़ा बदलाव गुजरात मे देखने को मिलेगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी में आये दिन बदलाव होने से साफ है कि जीएसटी को जल्दबाजी में लागू किया गया।
नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी सुख सागर मिश्र मधुर के समर्थन में आयोजित बैठक में सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार हवा के रूख को बता रही है।साथ ही उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी का सारा सच अब जनता को समझ आने लगा है ये परिणाम जनता के मन में भाजपा के प्रति बढ़ते अविश्वास और विरोध का प्रतीक है। अब भाजपा की हार की हवा गुजरात तक भी जाएगी। सपा नेता निकाय चुनाव के लिए बैठक में बोल रहे थे।
नरेश अग्रवाल ने मोदी और योगी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहाकि देश के सैनिक मारे जा रहे है और पीएम पाक चले जाते है।जनता झूठे वादों से परेशान है और अब हवा विपरीत हो गयी जिसके चलते आज निकाय जैसे चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनावी समर में कूदना पड़ रहा है लेकिन जनता सब जान चुकी है और अब बहकावे में न आकर बदलाव करेगी।