कछौना(हरदोई)- लखनऊ हरदोई मार्ग पर थाना क्षेत्र के गांव लाई खेड़ा के सामने गोकशी कर डाले गए एक दर्जन गोवंशों के पड़े होने की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने गोवन्शों को आनन फानन में दफ़न करा दिया मामला चर्चा में आने के बाद कुछ समय बाद पुनः पुलिस ने खुदवाकर पशु चिकित्सा अधिकारी कछौना की मौजूदगी में पीएम को भेजा ।
गुरुवार को लगभग 12 बजे लाईखेड़ा गांव के सामने लखनऊ हरदोई मुख्य मार्ग के किनारे गोकशी कर गोवंशो के अवशेष पड़े होने की सूचना पर पड़ोस के गांव की भीड़ मौके पर जुट गई मामला संज्ञान में आते ही हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने मौके जाकर गोवंशों के अवशेषों को आनन-फानन में दफ़न करवाते हुए मौके से चलती बनी ।
कुछ समय पश्चात दफन करवाए स्थान पर पुनः पहुंची कोतवाली पुलिस ने दफ़न गोवंशों के अवशेष पशुचिकित्साधिकारी की मौजूदगी में खुदवा कर पोस्टमार्टम कराया ।
पशु चिकित्सा अधिकारी कछौना डॉक्टर रमेश सिंह यादव ने बताया कि उन्हें पुलिस ने दो गोवन्शों के ही कटे हुए सर व एक खाल का पोस्टमार्टम कराया है । श्री यादव ने बताया कि अवशेषों में एक गाय व एक बैल है जिन्हें काटने के बाद फेका गया है । पड़ोसी गांव लाय खेड़ा के निवासियों की माने तो लगभग एक दर्जन गोवंशों के कटे हुए सिर गांव के सामने सड़क किनारे झाड़ियों में पड़े थे । प्रातः शौच गए लोगो ने देख कर पुलिस को सूचना दी थी । कोतवाल जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि दो कटे सर मिले थे जिनका पोस्टमार्टम कराया है । पशु चिकित्साधिकारी श्री यादव की तहरीर पर अज्ञात गो तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है ।