अवैध रूप से जानवरों का वध कर रहे कसाइयों को यूपी 100 पुलिस ने पकड़ा

बदायूं में यूपी 100 के वाहन पीआरवी 1275 को थाना सहसवन क्षेत्र के नसरूल्‍ला गंज में अवैध रूप से जानवरों के वध की सूचना दी गयी । इस सूचना पर पुलिस वाहन तत्‍काल मौके पर पहुंचा और वहाँ मांस सहित लोगों को देखा । जैसे ही कसाइयों ने पीआरवी को देखा, वह भागने की कोशिश करने लगे । लेकिन मुस्तैद पुलिस ने आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया । पुलिस को आरोपियों के पास से लगभग 40 किग्रा मांस बरामद हुआ । यूपी 100 की पीआरवी टीम ने आरोपियों को स्‍थानीय थाने के सुपुर्द कर दिया ।