आगरा के थाना एतमादुद्दौला क्षेत्र में यूपी 100 की PRV0009 ने दो लावारिस बच्चों को उनकी माँ के सुपुर्द कर किसी बड़ी अनहोनी को होने से टाल दिया । पुलिस को सूचना मिली कि दो बच्चे रोते हुए लावारिस घूम रहे हैं । पुलिस ने बिना देर किए मौके पर पहुँच कर बच्चों को कब्ज़े में ले लियाऔर उन्हें चुप कराया । इसके बाद पीआरवी की टीम ने बच्चे के परिजनों को ढूँढना शुरू कर दिया । दोनों बच्चों को साथ लेकर वह लोगों से पूछताछ करत ही रहे थे कि उन्हें एक महिला रोते हुए मिली, जो बच्चों की माँ थी । एक – दूसरे को पहचानने के बाद पुलिस ने बच्चों को मॉ के सुपुर्द कर दिया । बच्चों की माँ ने यूपी 100 की टीम की मुक्त कण्ठ से सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया ।
Related Articles
रिश्तों का कत्ल, पुत्र ने जननी का काटा गला
January 2, 2019
0
मां, बहन, बेटी व पत्नी की इज्जत के लिए शौचालय अवश्य बनवायें – पुलकित खरे
March 6, 2018
0
माँ की ममता
May 17, 2020
0