कछौना (हरदोई): पुलिस पिकेट से चंद दूरी पर स्थित गुमटी में मोबाइल की दुकान से अज्ञात चोरों ने टीन शेड को काटकर प्रिंटर सहित हजारों रुपए का सामान पार कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने पूरे मामले की सूचना कोतवाली कछौना को लिखित रूप में दी है।
बताते चलें कि लखनऊ हरदोई मार्ग पर कछौना चौराहे के पास अमित गुप्ता उर्फ शालू की मोबाइल शॉप है। शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे टीन शेड को काटकर दुकान में रखा प्रिंटर, मेमोरी कार्ड, स्पीकर, हैंड फ्री, नकद 2000 रुपये की रेजगारी सहित लगभग 55000 रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसी दुकान से एक वर्ष पूर्व भी चोरों ने इसी तरह चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। प्रभावी कार्यवाही न होने से चोरों के हौसले बुलंद है।
बताते चलें कि कस्बे में नशा का कारोबार तेजी से पांव पसार रहा है। जिसके कारण अराजक तत्वों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। चंद दिन पहले मवई निवासी व्यक्ति से पंजाब नेशनल बैंक के पास 80000 रुपये की टप्पेबाजी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता