बड़ी मात्रा में टिंचर और प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद

राहुल मिश्र, बघौली

बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बघौली पुलिस को उस समय बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी जब उसने प्रतिबन्धित मादक द्रव्यों की बड़ी खेप पकड़ ली ।

थाना प्रभारी फूलचंद सरोज पुलिस बल के साथ रात्रि गश्त के दौरान लखनऊ हरदोई मार्ग पर बघौली चौराहा से कुछ दूरी पर गश्त कर रहे थे, उसी समय उन्हें हरदोई की ओर से एक पिक अप नंबर यूपी 32 यूएएन 7446 संदिग्ध अवस्था में आता हुआ दिखाई दिया । संदेह होने पर पुलिस ने पिकअप को रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस बल को देखते ही पिकअप चालक पिकअप लेकर भागने लगा । पुलिस ने पिकअप को पीछा करके पकड़ लिया । जिसमें 2 व्यक्ति मौजूद थे । पुलिस द्वारा पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित टिंचर और 42 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए पुलिस द्वारा पकड़े गए पिकअप को थाने लाया गया, जिसमें 58 पेटी (5800 शीशी) टिंचर और 42 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए । पुलिस द्वारा चालक से नाम और पता पूछने पर उसने अपना नाम रविंद्र यादव पुत्र शिव बचन यादव बी ब्लॉक राजाजीपुरम लखनऊ व दूसरे व्यक्ति ने संजय यादव पुत्र फूलचंद यादव निवासी 561/ 106 सिंधु नगर थाना कृष्णा नगर लखनऊ बताया । पुलिस ने दोनों अभियुक्तों पर धारा 18 / 2020 वह धारा 60 ई एक्स एक्ट व 18 ए 18 बी, 27/28 ए औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है । अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई जब्बार खां, कांस्टेबल बनवारी सिंह, हरिशंकर शर्मा, संदीप यादव व प्रवेश कुमार शामिल रहे।