फोरलेन रोड की निर्माण-सामग्री को चोर बना रहे निशाना

फोरलेन रोड की निर्माण-सामग्री को चोर बना रहे निशाना, पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न होने से चोरों के हौसले बुलंद

कछौना, हरदोई। लखनऊ-पलिया हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिसमें अज्ञात चोरों द्वारा निर्माण सामग्री की चोरी की घटनाएं हो रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा ठोस कार्यवाही न किए जाने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। 

पीएनसी कर्मचारी धीरज चौधरी ने पुलिस प्रशासन से लिखित शिकायत की लखनऊ पलिया हाईवे मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। अज्ञात चोरों द्वारा 15 स्टील प्लेट सेंटरिंग की चोरी कर ली गई। जिनकी कीमत 70 हजार रुपये की है। जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। 

पूरे मामले की लिखित सूचना कोतवाली कछौना को दी, परंतु कोई कार्यवाही न होने से चोरों के हौसले बुलंद है। कछौना पुलिस ने बताया मामले की जांच कर शीघ्र ठोस कार्रवाई की जाएगी।